National
TGT Recruitment 2022 : टीजीटी भर्ती में अंग्रेजी का चयन परिणाम घोषित, हिंदी का संशोधित रिजल्ट भी जारी
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। TGT Recruitment 2022 उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा 2022 के तहत अंग्रेजी विषय का चयन परिणाम तथा हिंदी विषय का संशोधित परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया है। द
लेखक Amlendu Tripathi61K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। TGT Recruitment 2022 उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा 2022 के तहत अंग्रेजी विषय का चयन परिणाम तथा हिंदी विषय का संशोधित परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया है। दोनों विषयों की अंतिम उत्तरकुंजी और कटऑफ अंक भी आयोग की वेबसाइट पर जारी किया गया है।
आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रशिक्षित स्नातक के कुल 3,539 विज्ञापित पदों के सापेक्ष विज्ञापन के नियम-12 (अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अनुदेश) में दी गई व्यवस्था के तहत अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया आयोजित की गई थी। निर्धारित तिथि तथा आयोग द्वारा पुनः निर्धारित की गई अतिरिक्त तिथि के बाद भी जो अभ्यर्थी सत्यापन में उपस्थित नहीं हुए, उनका अभ्यर्थन/चयन निरस्त कर दिया गया है।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


