एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग SSC की ओर से हाल ही में जूनियर इंजीनियर की परीक्षा में शामिल होने के लिए सिटी स्लिप जारी की गई थी। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को अब SSC Junior Engineer Admit Card 2026 का बेसब्री से इंतजार है। बता दें, एसएससी की ओर से जूनियर इंजीनियर परीक्षा का एडमिट कार्ड कभी भी जारी किया जा सकता है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को संभालकर रखें।