National
Sonpur Mela: बिहार में सजने लगा एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला, नौका दौड़ से लेकर सूफी संगीत तक; क्या-क्या होगा खास?
संवाद सूत्र, नयागांव (सारण)। विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले की तैयारियां अब जोर पकड़ने लगी हैं। मेला शुरू होने में कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में पूरे मेला क्षेत्र में निर्माण और सजावट का काम तेजी से कराया जा रहा
लेखक Rajeev Kumar101K पढ़े गए

संवाद सूत्र, नयागांव (सारण)। विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले की तैयारियां अब जोर पकड़ने लगी हैं। मेला शुरू होने में कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में पूरे मेला क्षेत्र में निर्माण और सजावट का काम तेजी से कराया जा रहा है।
कहीं विशाल पंडाल तैयार हो रहे हैं तो कहीं शिल्पकारों के लिए स्टाल बनाए जा रहे हैं। थियेटर, झूले और मनोरंजन के अन्य साधनों को लगाने का काम भी अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है।



