National
मुजफ्फरपुर SKMCH में संवेदनहीनता की हद, कटी नाक लेकर तड़पता रहा 3 साल का मासूम; ऑन-ड्यूटी डॉक्टर गायब
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलता एक बेहद संवेदनशील मामला शुक्रवार रात श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (एसकेएमसीएच) में देखने को मिला। खेलने के दौरान ग्लास पर गिर जाने से गायघाट थाना इला
लेखक Keshav Kumar130K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलता एक बेहद संवेदनशील मामला शुक्रवार रात श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (एसकेएमसीएच) में देखने को मिला। खेलने के दौरान ग्लास पर गिर जाने से गायघाट थाना इलाके के कमरथू गांव के संतोष कुमार के तीन वर्षीय शिवांस की नाक कट गई।
खून से लथपथ बच्चे को लेकर स्वजन पहले गायघाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार या टांके (स्टिच) लगाने के बजाय उसे सीधे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। इसके बाद जब पिता लहूलुहान बच्चे को लेकर एसकेएमसीएच पहुंचे, तो वहां भी संवेदनहीनता की हद पार हो गई।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


