National
सीजेपी का समर्थन, लेकिन कांग्रेस से किनारा... क्या SIR पर नया मोर्चा खोलने की तैयारी कर रही DMK?
डिजिटल डेस्क, चेन्नई। डीएमके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के खिलाफ सीजेपी के विरोध प्रदर्शनों को अपना खुला समर्थन दे दिया है। इसके साथ ही पार्टी ने कांग्रेस से दूरी बना ली है, जो अब तक चुनाव आयोग के खिला
लेखक Digital Desk183K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। डीएमके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के खिलाफ सीजेपी के विरोध प्रदर्शनों को अपना खुला समर्थन दे दिया है। इसके साथ ही पार्टी ने कांग्रेस से दूरी बना ली है, जो अब तक चुनाव आयोग के खिलाफ राजनीतिक पार्टियों के प्रदर्शन की अगुवाई कर रही है।
शनिवार को डीएमके अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की अध्यक्षता में पार्टी सांसदों की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, एसआईआर को रद करने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग का प्रस्ताव पारित किया गया।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


