National
'SIR पर फैसला बदल कर भी बच नहीं पाएंगे', CEC ज्ञानेश कुमार पर कांग्रेस का तीखा हमला
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। कांग्रेस ने चुनाव आयोग के विवादित एसआईआर को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों में किसी तरह की रियायत नहीं देने का संदेश देते हुए साफ कहा है वोट चोरी के विरोध में जनता के सड़क
लेखक Jagran News77K पढ़े गए
-1792326452760.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। कांग्रेस ने चुनाव आयोग के विवादित एसआईआर को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों में किसी तरह की रियायत नहीं देने का संदेश देते हुए साफ कहा है वोट चोरी के विरोध में जनता के सड़कों पर उतरने का ही नतीजा है कि चुनाव आयोग अपने फैसले पलटने लगा है, इसके बावजूद ज्ञानेश कुमार बच नहीं पाएंगे।
राजनीतिक दलों को मशीन से पढ़ने युक्त मतदाता सूची उपलब्ध कराने की चुनाव आयोग की ताजा घोषणा के बाद कांग्रेस ने सीईसी पर यह तीखा वार किया।



