जागरण संवाददाता, रांची। शरद पूर्णिमा की रात कुछ अलग होती है। आसमान में चांद अपनी पूरी आभा के साथ खिलता है, धरती पर चांदनी की सफेद चादर बिछ जाती है और वातावरण में एक ऐसी शांति उतर आती है, जिसमें प्रकृति भी जैसे कुछ पल ठहरकर अपने सौंदर्य को निहारती है।
देश के अलग-अलग हिस्सों में इस पूर्णिमा के अलग-अलग अर्थ हैं, लेकिन बंगाल और मिथिला क्षेत्र में इसका एक विशेष सांस्कृतिक रूप है- कोजागरी लक्ष्मी पूजा, जिसे बंगाली घरों में प्यार से ‘लोख्खी पूजो’ कहा जाता है।