संवाद सहयोगी, किशनगंज। दीपावली के पावन त्योहार पर बाजार में मोमबत्तियों की होने वाली भारी मांग अब ग्रामीण महिलाओं और युवाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता और कमाई का बड़ा अवसर बनने जा रही है।
इसी संभावना को जमीनी स्तर पर स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से किशनगंज स्थित आरसेटी (RSETI) में मोमबत्ती निर्माण विषयक विशेष व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।