डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में प्रस्तावित 11200 मेगावाट की सियांग अपर मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट के विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा के बाद केंद्र सरकार ने रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की दो कंपनियां भेजी हैं।
गृह मंत्रालय के निर्देश पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के लगभग 250 जवानों को भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से नवी मुंबई से पासीघाट एयरलिफ्ट किया गया है।