National
Punjab OPD List: पंजाब के 5 अस्पतालों की ओपीडी लिस्ट हुई जारी, देखें कौन डॉक्टर करेंगे मरीजों की जांच
डिजिटल डेस्क, लुधियाना। पंजाब के पांच प्रमुख जिलों- अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा के बड़े अस्पतालों में बुधवार को मरीजों की बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए ओपीडी का संचालन किया जाएगा। इन अस्पतालों में विभिन्न
लेखक Digital Desk162K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, लुधियाना। पंजाब के पांच प्रमुख जिलों- अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा के बड़े अस्पतालों में बुधवार को मरीजों की बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए ओपीडी का संचालन किया जाएगा। इन अस्पतालों में विभिन्न चिकित्सा विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श देंगे।
मरीजों की सुविधा के लिए अमृतसर में गुरु नानक देव अस्पताल, जालंधर में पिम्स, लुधियाना में डीएमसी, पटियाला में राजिंदरा अस्पताल और बठिंडा स्थित एम्स में विशेष प्रबंध किए गए हैं। अधिकांश चिकित्सा संस्थानों में ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक तय किया गया है, हालांकि कुछ संस्थानों में समय में हल्का अंतर हो सकता है।



