डिजिटल डेस्क, अमृतसर। सराफा बाजार और पंजाब की प्रमुख मंडियों में अलग-अलग हलचल देखने को मिली है। एक ओर जहाँ सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम गिरे हैं, वहीं दूसरी ओर पंजाब की प्रमुख मंडियों जैसे खन्ना, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर और बटिंडा में खाद्यान्न, दालों और तिलहन के भाव में उतार चढ़ाव होता रहा।
सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना ₹1,49,200 प्रति दस ग्राम और चांदी सिक्का ₹2,67,500 के स्तर पर बना हुआ है। दूसरी ओर, पंजाब की मंडियों में गेहूं, चावल, दालों और कपास के कारोबार में सामान्य गतिविधियां देखी गईं। खन्ना मंडी में गेहूं ₹2,930 से ₹2,940 प्रति क्विंटल रहा, जबकि लुधियाना में राजमां चित्रा और अरहर दाल की मांग में मजबूती देखी गई।