डिजिटल डेस्क, अमृतसर। त्योहारों और शादियों के आगामी सीजन के बीच पंजाब के सराफा बाजार और प्रमुख दिसावरी मंडियों में हलचल तेज देखने को मिल रही है। सर्राफा बाजार में मंदी के बाद एक बार फिर सोना चांदी के भाव चढ़ने लगे हैं। 
दूसरी ओर, पंजाब की प्रमुख दिसावरी मंडियों खन्ना, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर और बठिंडा में भी जिंसों के दामों में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है।शारदीय नवरात्रि और आगामी त्योहारों के प्रभाव से गेहूं, दालों, तिलहन और किराना सामान की आवक और मांग में बदलाव आया है। चावल की विभिन्न किस्मों, बासमती, चने और मसालों के भाव में मजबूती बनी हुई है।