National
PTR में खत्म हुई ग्रीष्मकालीन पक्षियों की चौपाल, अब साइबेरिया से आने वाले रंग-बिरंगे परिंदों का इंतजार
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। शानदार जैव विविधता और बाघों की दहाड़ के लिए मशहूर पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) पक्षियों का भी पसंदीदा आशियाना बन चुका है। ज्वैल आफ तराई के नाम से विख्यात जंगल से अब ग्रीष्मकालीन प्रवासी पक्षियो
लेखक Srajit Awasthi55K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। शानदार जैव विविधता और बाघों की दहाड़ के लिए मशहूर पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) पक्षियों का भी पसंदीदा आशियाना बन चुका है। ज्वैल आफ तराई के नाम से विख्यात जंगल से अब ग्रीष्मकालीन प्रवासी पक्षियों की चौपाल खत्म हो गई है। गर्मी का मौसम बिताने आए ये मेहमान अब अपने वतन लौट चुके हैं।
वन विभाग और पक्षी प्रेमियों की निगाहें अब सात समंदर पार से आने वाले उन शरदकालीन पक्षियों पर टिक गई हैं, जो हर साल सर्दियों में यहां डेरा डालते हैं। पीटीआर भले ही बाघों की साइटिंग के लिए इंटरनेट मीडिया ट्रेंड्स में रहता है।

-1795749669195.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

