डिजिटल डेस्क, पटना। Amrit Bharat Express: बिहार से गुजरात जाने वाले रेल यात्रियों के लिए नई ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। बरौनी और गुजरात के भुज के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी है। इस ट्रेन से बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के कई प्रमुख शहर रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे।
सप्ताह में तीन दिन चलने वाली इस ट्रेन से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को एक नया विकल्प मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। हालांकि, उद्घाटन की तारीख की आधिकारिक पुष्टि जरूरी है।