डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई में एक रैपिडो ड्राइवर को माहिम मेट्रो स्टेशन के पास से पकड़ा गया है। उस पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन 'जैश-ए-मोहम्मद' (JeM) से जुड़े होने का शक है।
आतंकवादी संगठन से जुड़ा ये रैपिडो ड्राइवर मुंबई के माहिम का रहने वाला मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर है। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने गुप्त सूचना के आधार पर इसे गिरफ्तार किया है।