जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सड़क हादसों और आग से झुलसने वाले मरीजों की जान बचाने के लिए पीजीआई में शनिवार को 57 डाॅक्टरों को ट्रामा लाइफ सपोर्ट और बर्न मैनेजमेंट का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य आपात स्थिति में मरीजों को समय पर और बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है।

पीजीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (ट्रामा एंड बर्न्स) की ओर से आयोजित यह प्रशिक्षण केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत हुआ। कोर्स का नेतृत्व प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख और सेंटर के नोडल अधिकारी डाॅ. अतुल पराशर ने किया।