National
PGI लखनऊ ने किया कमाल, देश में पहली बार छोटे बच्चों की रोबोटिक लिवर सर्जरी
जागरण संवाददाता, लखनऊ। संजय गांधी पीजीआइ के पीडियाट्रिक सर्जिकल सुपर स्पेशलियटी विभाग ने पीडियाट्रिक रोबोटिक सर्जरी में इतिहास रच दिया है। विभाग ने छह किलोग्राम से कम वजन वाले दो शिशुओं में रोबोटिक लिवर रिसेक्शन सफलतापूर
लेखक Sanjay Kumar Dwivedi32K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, लखनऊ। संजय गांधी पीजीआइ के पीडियाट्रिक सर्जिकल सुपर स्पेशलियटी विभाग ने पीडियाट्रिक रोबोटिक सर्जरी में इतिहास रच दिया है। विभाग ने छह किलोग्राम से कम वजन वाले दो शिशुओं में रोबोटिक लिवर रिसेक्शन सफलतापूर्वक कर दोनों बच्चों को जीवनदान दिया है। देश में पहली बार इतनी कम उम्र व वजन के बच्चों की रोबोटिक लिवर सर्जरी की गई है।
संस्थान प्रशासन के अनुसार, रायबरेली निवासी पहला बच्चा सात माह का बच्चा है, जिसका वजन पांच किलोग्राम है। उसके लिवर के बाएं हिस्से में हेपेटोब्लास्टोमा था। पिछले माह पांच सितंबर को कीमोथेरेपी के बाद उसकी रोबोटिक लेफ्ट लेटरल सेक्शनेक्टामी की गई। दूसरा मामला मथुरा की सात माह की बच्ची का है, जिसका वजन लगभग छह किलोग्राम है। इस बच्ची को भी लेफ्ट लोब में ट्यूमर था।



