National
अलीगढ़ में PET परीक्षा आज से शुरू: 1.14 लाख अभ्यर्थी देंगे इम्तिहान; प्रत्येक केंद्र पर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को होगी। 39 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक दिन दो पालियों में होने वाली परीक्षा मे
लेखक Vinod Bharti152K पढ़े गए
-1792856558854.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को होगी। 39 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक दिन दो पालियों में होने वाली परीक्षा में एक लाख 14 हजार 624 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर, स्टेटिक व जोनल मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 19 हजार 104 अभ्यर्थी हैं। यानी प्रत्येक दिन 38 हजार 208 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने से केंद्रों पर व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आयोग की ओर से आयोजित विभिन्न समूह-ग के पदों की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलता है। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के बीच उत्साह है।



