राज्य ब्यूरो, जम्मू। आतंकी बुरहान वानी को बलिदानी बताने वाले पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता अब्दुल कबीर खान के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर शुक्रवार को उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया। उल्लेखनीय है कि कबीर खान जोकि जिला किश्तवाड़ से संबधित हैं, ने गत गुरूवार को पार्टी के एक कार्यक्रम में हिजब आतंकी बुरहान वानी को 'बलिदानी' बताया था और कथित तौर पर दावा किया था कि भाजपा नेता उसके घर गए थे।