राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के अधिकारियों को प्रशासनिक जिम्मेदारियों के लिए तैयार करने के लिए नई प्रशिक्षण नीति निर्धारित की गई है, राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित अधिकारियों को जिम्मेदारी संभालने के लिए चार चरणों में 12 माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसके बाद सेवा के अलग-अलग चरणों में प्रशिक्षण होगा। प्रमुख सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज की ओर से जारी शासनादेश में कानून, राजस्व, वित्त, विकास योजनाओं और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ) को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है।