जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवात 'अर्णब' को ध्यान में रखते हुए पुरी जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं।
चक्रवात के खतरे से सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चिलिका झील में चार दिनों के लिए नौका परिचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, 26 से 29 अक्टूबर तक झील में सभी प्रकार की नावों की आवाजाही पर रोक रहेगी।