डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) दोनों ही दल स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में गड़बड़ी का दावा करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही ये दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग कर रहे हैं।
कांग्रेस के साथ AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा के साथ आने से कुछ लोगों को बेहतर नहीं लगा है और ये लोग कहीं बाहर के नहीं, बल्कि कांग्रेस के ही छात्र संगठन के लोग हैं।