National
अरुणाचल प्रदेश: सियांग बांध के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, भीड़ ने थाना और NHPC दफ्तर फूंका; 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
डिजिटल डेस्क, ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सियांग जिले के पासीघाट में प्रस्तावित 11,200 मेगावाट की सियांग अपर बहुउद्देशीय परियोजना (एसयूएमपी) के विरोध में शुक्रवार रात हिंसा भड़क उठी। उग्र प्रदर्शनकारियों ने एनएचपीसी
लेखक Digital Desk183K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सियांग जिले के पासीघाट में प्रस्तावित 11,200 मेगावाट की सियांग अपर बहुउद्देशीय परियोजना (एसयूएमपी) के विरोध में शुक्रवार रात हिंसा भड़क उठी। उग्र प्रदर्शनकारियों ने एनएचपीसी कार्यालय और एक पुलिस स्टेशन में आग लगा दी।
कई सरकारी प्रतिष्ठानों और पुलिस वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। भीड़ ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कलिंग मोयोंग और दो स्थानीय विधायकों- ओनी पन्यांग और निनोंग एरिंग के निजी आवासों पर भी हमला बोला, तोड़फोड़ की और घर का सामान उठा ले गए।



