डिजिटल डेस्क, पटना। पटना से पूर्णिया और सीमांचल की ओर सड़क मार्ग से जाने वाले यात्रियों के लिए आने वाले समय में सफर अधिक सुविधाजनक हो सकता है। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर सुपौल जिले के किशनपुर प्रखंड के आसनपुर कुपहा में बिहार का पहला आधुनिक हाईवे मोटेल बनाया जा रहा है। यह स्थल कोसी महासेतु के पास स्थित है और लंबी दूरी के यात्रियों के लिए बीच रास्ते में आराम करने का विकल्प उपलब्ध कराएगा।