जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नीट-यूजी (NEET-UG) पेपर लीक मामले में राउज एवेन्यू स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट 18 नवंबर को आरोप तय करने पर अपना फैसला सुनाएगा। अदालत ने मामले से जुड़ी सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस बहुचर्चित मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कुल 14 आरोपितों को नामजद किया है।
जांच एजेंसी सीबीआई ने जुलाई 2026 में 13 आरोपितों के खिलाफ अपनी पहली चार्जशीट दाखिल की थी। इसके बाद मामले की आगे की जांच में 14वें आरोपित शेषराव बजरंग सूर्यवंशी की भूमिका सामने आने पर उसके खिलाफ पूरक आरोपपत्र (सप्लीमेंट्री चार्जशीट) कोर्ट में पेश किया गया।