National
बंगाल: NCC यूनिट से 350 कारतूस चुराकर नेपाल ले जा रहा था हवलदार, SSB ने चेकिंग के दौरान पकड़ा
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी । भारत-नेपाल सीमा पर पानीटंकी में एसएसबी ने कारतूसों की खेप के साथ नेपाल के एक हवलदार को पकड़ा है। भारत से नेपाल जा रही टैक्सी में सवार आरोपित के सामान की तलाशी के दौरान .22 कैलिबर के 350 जिंदा
लेखक Digital Desk104K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी । भारत-नेपाल सीमा पर पानीटंकी में एसएसबी ने कारतूसों की खेप के साथ नेपाल के एक हवलदार को पकड़ा है। भारत से नेपाल जा रही टैक्सी में सवार आरोपित के सामान की तलाशी के दौरान .22 कैलिबर के 350 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पकड़ा गया व्यक्ति नेपाल का नागरिक गम बहादुर पुन (34) है। वह 13 बंगाल बटालियन एनसीसी में हवलदार के पद पर कार्यरत बताया गया है। दुर्गा पूजा के दौरान कारतूसों की बरामदगी ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। आरोपित को आर्म्स एक्ट के तहत खोरीबाड़ी थाना पुलिस ने रविवार सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड मांगा है।



