अमरेन्द्र तिवारी, मुजफ्फरपुर। मौसम की अनिश्चितता और बाढ़ से परेशान किसानों को अब वैकल्पिक खेती की ओर कदम बढ़ाना चाहिए। खासकर जिन इलाकों में बाढ़ से खरीफ की फसल बर्बाद हुई है, वहां खेतों से पानी निकलते ही प्याज, सरसों-तोरी और सब्जियों की खेती करना फायदेमंद हो सकता है।
इससे फसल क्षति की भरपाई करने और आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही कृषि उपज की सरकारी खरीद की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की जरूरत है।