जॉब डेस्क, नई दिल्ली। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट दिल्ली की ओर से स्टेनोग्राफर, टैक्स असिस्टेंट, मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) पदों पर भर्ती हो रही है। यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत हो रही है। ऐसे में जो स्पोर्ट्सपर्सन सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे इसमें शामिल होने के लिए तुरंत ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 10 नवंबर 2026 निर्धारित है।