डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मोहन यादव सरकार ने कई सीनियर IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं।
मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी सुखबीर सिंह को दी गई है। इसके साथ ही वे लोक निर्माण विभाग (PWD) का कामकाज भी संभालेंगे। वहीं भारत यादव की मंत्रालय में वापसी के साथ एमपीआरडीसी के साथ जनसंपर्क सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।