National
परविंदर झोटा को इंसाफ दिलाने के लिए पूरे पंजाब में धरने-प्रदर्शन, मोहाली में भी MLA ऑफिस के बाहर जुड़ी भीड़
लखवंत सिंह, मोहाली। मानसा में पिछले दिनों परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में इंसाफ की मांग तेज हो गई है। मृतक और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए गठित एक्शन कमेटी के आह्वान पर सोमवार को पूरे पं
लेखक Digital Desk103K पढ़े गए

लखवंत सिंह, मोहाली। मानसा में पिछले दिनों परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में इंसाफ की मांग तेज हो गई है। मृतक और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए गठित एक्शन कमेटी के आह्वान पर सोमवार को पूरे पंजाब में धरने-प्रदर्शन हुए।
मोहाली में किसानों, राजनीतिक दलों के नेताओं और समाजसेवी संगठनों के सदस्यों ने विधायक कुलवंत सिंह के कार्यालय के सामने धरना देकर रोष जताया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी काफी संख्या में मौके पर पहुंचे।



