National
MLA Jairam Mahto ने हासिल की पीएचडी की डिग्री, अब नाम के आगे लगेगा ‘डॉक्टर’
आशीष सिंह, धनबाद। झारखंड की राजनीति में अपनी अलग पहचान बना चुके गिरिडीह जिले की डुमरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयराम महतो ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। राजनीति के तीखे संघर्षों, आलोचनाओं और व्यस्त दिनचर्या के बीच जयराम
लेखक Ashish Singh35K पढ़े गए

आशीष सिंह, धनबाद। झारखंड की राजनीति में अपनी अलग पहचान बना चुके गिरिडीह जिले की डुमरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयराम महतो ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। राजनीति के तीखे संघर्षों, आलोचनाओं और व्यस्त दिनचर्या के बीच जयराम महतो ने बिनोद बिहारी कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) से अपनी पीएचडी की डिग्री हासिल की है।
पीएचडी की डिग्री हासिल करने के साथ ही जयराम झारखंड के इतिहास में ऐसे पहले विधायक बन गए हैं, जिन्होंने एक नियमित छात्र के रूप में पढ़ाई करते हुए और विधायक रहते हुए अपनी पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है।



