जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए 2500 अवकाशकालीन वैकल्पिक सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए निगम जल्द ही समाचार पत्रों में विज्ञापन जारी करेगा।
भर्ती प्रक्रिया में दिल्ली में पिछले पांच वर्षों से रहने वाले अभ्यर्थियों को ही मौका मिलेगा। साथ ही आवेदक का उसी जोन का निवासी होना भी अनिवार्य किया गया है, जहां के लिए वह आवेदन करेगा। निगम ने आवेदन पत्र निशुल्क उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।