डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूपी के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री और कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की शादी 26 नवंबर को एक भव्य समारोह में दिल्ली में संपन्न हुई। वहीं दोनों भाइयों के रिसेप्शन का कार्यक्रम 27 नवंबर को हुआ।
यह दोनों ही आयोजन कितने भव्य, राजसी और खास थे इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों की शादी से लेकर रिसेप्शन तक में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक मौजूद रहे।