संवाद सूत्र, मझौलीराज। नवलपुर-मझौलीराज के बीच छोटी गंडक नदी पर बने पीपा पुल से दोबारा आवागमन शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। पुल चालू कराने की तैयारियां तेज होने से क्षेत्रीय लोगों में खुशी है। इसके शुरू होते ही दोनों तरफ के गांवों के लोगों को नदी पार करने के लिए लंबा रास्ता नहीं तय करना पड़ेगा।
पीपा पुल बंद रहने से लोगों को नदी के दूसरी तरफ जाने के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ती है। इसका सबसे अधिक असर रोजाना आने-जाने वाले नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, किसानों और विद्यार्थियों पर पड़ रहा है।