National
राजस्थान में पकड़ा मुन्नाभाई MBBS... आठवीं पास चला रहा था 100 बेड का अस्पताल; मुकदमा दर्ज
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज के आधार पर चिकित्सक बनने के मामले का राजस्थान एसओजी ने राजफाश किया है। एसओजी ने शुक्रवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनमें एक आरोपित मात्र आठवीं कक्षा पास
लेखक Digital Desk32K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज के आधार पर चिकित्सक बनने के मामले का राजस्थान एसओजी ने राजफाश किया है। एसओजी ने शुक्रवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनमें एक आरोपित मात्र आठवीं कक्षा पास है।
आरोप है कि उसने फर्जी एमबीबीएस डिग्री और स्त्री रोग में डिप्लोमा के आधार पर डाक्टर के रूप में पंजीकरण कराया। इसके बाद 100 बेड का अस्पताल संचालित करने लगा और मरीजों के ऑपरेशन भी करने लगा।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


