National
बिजनौर में सैकड़ों LPG कनेक्शन बंद होने पर उपभोक्ताओं का गोदाम पर हंगामा; कलक्ट्रेट पहुंचकर की समस्या समाधान की मांग
जागरण संवाददाता, बिजनौर। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी ने ग्राम आदोपुर में संचालित करीब 400 एलपीजी कनेक्शन बंद कर दिए हैं। इसके विरोध में ग्रामीणों ने पहले कंपनी के गोदाम पर हंगामा किया और बाद में इस समस्या के समाधान की मा
लेखक Rajnarayan Kaushik52K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बिजनौर। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी ने ग्राम आदोपुर में संचालित करीब 400 एलपीजी कनेक्शन बंद कर दिए हैं। इसके विरोध में ग्रामीणों ने पहले कंपनी के गोदाम पर हंगामा किया और बाद में इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
ग्राम आदोपुर निवासी धीर सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शुक्रवार को सुबह 12 बजे कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने एडीएम प्रशासन को दिए ज्ञापन में कहा कि गांव में अधिकांश गैस कनेक्शन एचपीसीएल कंपनी के हैं। गुरुवार को देर रात्रि कंपनी ने अचानक इन कनेक्शन को लाॅक कर दिया। इससे गैस सिलिंडर की बुकिंग बंद हो गई।



