National
सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया LEXQ केंद्र का उद्घाटन, बोले- AI मददगार हो, निर्णायक नहीं
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तकनीक और न्याय व्यवस्था के नए संगम की दिशा में शनिवार को महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया। बंथरा स्थित उत्तर प्रदेश राज्य फारेंसिक विज्ञान संस्थान में आयोजित टेकसंगम अंतरराष्ट्रीय सम्
लेखक Digital Desk44K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तकनीक और न्याय व्यवस्था के नए संगम की दिशा में शनिवार को महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया। बंथरा स्थित उत्तर प्रदेश राज्य फारेंसिक विज्ञान संस्थान में आयोजित टेकसंगम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्वांटम फॉरेंसिक और विधिक अनुपालन पर आधारित एलईएक्सक्यू उत्कृष्टता केंद्र का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की शुरुआत वृत्तचित्र से हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता हमारे लिए मददगार हो सकती है, लेकिन उसे निर्णायक नहीं बनने देना है। वह हमारे विवेक पर निर्भर करे, हम उसके विवेक पर न चलें। यदि हम उस पर निर्भर होकर सब कुछ करने लगेंगे तो यही शक्ति हमारे लिए संकट भी बन सकती है।



