National
हरियाणा में KMP एक्सप्रेसवे पर बसेंगे 5 शहर, योजना को लेकर सिंगापुर जाएंगे अधिकारी; CM करेंगे पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। कुंडली- मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे के किनारे पांच नए शहर विकसित किए जाने की योजना को मूर्त रूप देने के लिए अधिकारियों का एक दल इसी माह सिंगापुर का भ्रमण करेगा। पांच शहरों के रिहायशी तथा औद्यो
लेखक Satyendra Singh78K पढ़े गए
-1794920214406.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। कुंडली- मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे के किनारे पांच नए शहर विकसित किए जाने की योजना को मूर्त रूप देने के लिए अधिकारियों का एक दल इसी माह सिंगापुर का भ्रमण करेगा। पांच शहरों के रिहायशी तथा औद्योगिक क्षेत्र को सिंगापुर के शहरों के तर्ज पर विकसित किया जाना है।
वहां की मूलभूत तथा ढांचागत सुविधाओं का अवलोकन करने के लिए अधिकारियों का दल जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पिछले माह ही सिंगापुर का दौरा कर वहां के उद्यमियों को पंच ग्राम योजना के बारे में चर्चा करके आए थे। वहां के उद्यमी निवेश करने की रजामंदी भी दे चुके हैं।



