National
Jharkhand Weather Update: झारखंड में चक्रवाती तूफान 'अर्णब' का असर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
जागरण संवाददाता, रांची। बंगाल की खाड़ी में उठे अति भीषण चक्रवाती तूफान अर्णब का असर झारखंड में दिखने लगा है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में बुधवार को रूक-रूक कर बारिश हुई।
लेखक Verendra Rawat68K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, रांची। बंगाल की खाड़ी में उठे अति भीषण चक्रवाती तूफान अर्णब का असर झारखंड में दिखने लगा है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में बुधवार को रूक-रूक कर बारिश हुई।
रांची में बुधवार अहले सुबह करीब चार बजे मूसलधार बारिश हुई। इसके बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला रात तक जारी रहा। मौसम में आए बदलाव से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

-1795489715131.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

