जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad, East singhbhum Congress Split: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने धनबाद और पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) कांग्रेस कमेटी का विभाजन कर शहरी और ग्रामीण कमेटियों के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। अब दोनों जिलों में कांग्रेस के दो-दो जिलाध्यक्ष होंगे।
नई सांगठनिक संरचना के अनुसार धनबाद नगर निगम के सभी 55 वार्ड शहरी कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत होंगे, जबकि जिले के सभी प्रखंड ग्रामीण कांग्रेस कमेटी में शामिल होंगे। कांग्रेस का मानना है कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन मजबूत होगा और पार्टी की विचारधारा व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।