जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में नगर निगम के सेक्टर-34 स्थित कार्यालय में दो महिला सफाई कर्मचारियों के बीच हुए विवाद के मामले में निगम प्रशासन ने कार्रवाई की है।
इस मामले में ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने और एक महिला कर्मचारी का पक्ष लेने के आरोप में निगम में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) संजीत कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
वहीं, विवाद में शामिल महिला सफाई कर्मचारी भारती की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं। बता दें कि सेक्टर-34 स्थित नगर निगम कार्यालय में दो महिला सफाई कर्मचारियों के बीच विवाद हुआ था।