National
अनंत सिंह पर JDU का बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायक पद से भी हटेंगे!
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधान परिषद चुनाव में जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार और बयानबाजी करना मोकामा के विधायक अनंत सिंह को महंगा पड़ गया है।
लेखक Digital Desk43K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधान परिषद चुनाव में जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार और बयानबाजी करना मोकामा के विधायक अनंत सिंह को महंगा पड़ गया है।
जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। साथ ही अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की अनुशंसा भी विधानसभा अध्यक्ष से की गई है।
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने शनिवार को इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, पार्टी के निर्देशों की अवहेलना करने, शीर्ष नेतृत्व के प्रति अमर्यादित एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने और विधान परिषद चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के विरुद्ध काम करने के कारण अनंत सिंह पर कार्रवाई की गई है।



