डिजिटल डेस्क, लखनऊ : योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार को एक आईपीएस अधिकारी का ट्रांसफर किया है। 2010 बैच के आईपीएस अफसर राठौर किरीट कुमार हरिभाई का तबादला पीएसी मुख्यालय से वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट किया गया है।
पीएसी लखनऊ सेक्टर में दिसंबर 2023 से डीआईजी के पद पर तैनात रहे आईपीएस अफसर राठौर किरीट कुमार हरिभाई अब धर्मनगरी वाराणसी में अपर पुलिस आयुक्त का पद संभालेंगे। लखनऊ में 30 जुलाई 2023 को पुलिस अधीक्षक अपराध पुलिस महानिदेश कार्यालय में तैनात हुए राठौर किरीट कुमार हरिभाई इसी वर्ष दिसंबर में डीआईजी के पद पर प्रोन्नत होकर पीएसी लखनऊ सेक्टर में तैनात थे। 30 जनवरी 2024 से उनकी तैनाती लखनऊ में डीआईजी, पीएसी सेक्टर के पद पर दर्ज है। उन्हें 2023 में पुलिस महानिदेशक की ओर से सिल्वर और गोल्ड प्रशंसा डिस्क भी मिली थी।