जागरण संवाददाता, मेरठ। करवा चौथ के पर्व के दिन गुरुवार सुबह से जिले के कई क्षेत्रों में हल्की बरसात जारी है। ऐसे में शाम को चंद्रमा के बादलों के ओट में ही रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बरसात की संभावना जतायी है। अक्टूबर के अंतिम दौर में इस तरह बेमौसम बरसात से ठंड में इजाफा होगा।
मेरठ के लिए मौसम विभाग में येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि यमुनानगर, पानीपत, करनाल जैसे शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।