National
IIT BHU में खुलेगा देश का पहला 'स्कूल ऑफ फिजिकल AI', बनेंगी रोबोट और सेंसर युक्त मशीनें
शैलेश अस्थाना, वाराणसी। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) अब साइबर दुनिया से बाहर निकालकर वास्तविक परिस्थितियों में काम करने वाली मशीनों और स्वायत्त प्रणालियों से जुड़ेगी। आईआईटी बीएचयू ने इस दिशा में पहल की है। इसके लिए संस्थान
लेखक Shailesh Asthana129K पढ़े गए

शैलेश अस्थाना, वाराणसी। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) अब साइबर दुनिया से बाहर निकालकर वास्तविक परिस्थितियों में काम करने वाली मशीनों और स्वायत्त प्रणालियों से जुड़ेगी। आईआईटी बीएचयू ने इस दिशा में पहल की है। इसके लिए संस्थान में स्कूल ऑफ फिजिकल एआई एंड ऑटोनोमस सिस्टम्स की स्थापना की जा रही है। यह देश का अपनी तरह का पहला स्कूल होगा।
इसका उद्देश्य रोबोटिक्स, बुद्धिमान मशीनों और ऐसी तकनीकों को विकसित करने के लिए बहुविषयक शोध का वातावरण तैयार करना है, जो अपने आसपास के परिवेश को समझकर उसके अनुरूप काम कर सकें।



