National
दिल्ली में IGL की PNG पाइपलाइन फटी, डेरावाल नगर से नॉर्थ कैंपस तक गैस सप्लाई ठप; डेढ़ लाख लोग परेशान
शशि ठाकुर, नई दिल्ली। राणा प्रताप बाग में जीटी रोड पर सोलर पैनल लगाने के लिए अर्थ वायर डालने के दौरान इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की पीएनजी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से डेरावाल नगर से नार्थ कैंपस तक कई इलाकों में गै
लेखक Shashi Thakur126K पढ़े गए

शशि ठाकुर, नई दिल्ली। राणा प्रताप बाग में जीटी रोड पर सोलर पैनल लगाने के लिए अर्थ वायर डालने के दौरान इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की पीएनजी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से डेरावाल नगर से नार्थ कैंपस तक कई इलाकों में गैस आपूर्ति ठप हो गई।
शनिवार शाम करीब 6:30 बजे से आपूर्ति बाधित होने के कारण करीब एक से डेढ़ लाख की आबादी प्रभावित हुई। घरों में रात का खाना बनाने से लेकर व्रत खोलने के लिए भोजन तैयार करने तक में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


