National
महिला अधिकारी के साथ बदसलूकी मामले में IAS राजीव रंजन पर गिरेगी गाज! उमर सरकार ने दिए जांच के आदेश
राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर सरकार ने जेकेएएस अधिकारी बीनिश वानी के साथ आइएएस अधिकारी कुमार राजीव रंजन पर कथित दुर्व्यवहार करने के एक मामले में औपचारिक जांच के आदेश दिए हैं। 2004 बैच की आइएएस अधिकारी मंदीप कौर को जा
लेखक Rohit Jandiyal32K पढ़े गए
-1792169266963.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर सरकार ने जेकेएएस अधिकारी बीनिश वानी के साथ आइएएस अधिकारी कुमार राजीव रंजन पर कथित दुर्व्यवहार करने के एक मामले में औपचारिक जांच के आदेश दिए हैं। 2004 बैच की आइएएस अधिकारी मंदीप कौर को जांच अधिकारी बनाया गया है। उन्हें 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए है।
दो दिन पूर्व हुए इस विवाद ने शुक्रवार को तूल पकड़ लिया।मुख्यमंत्री सहित कई राजनीतिक दलों ने भी इसकी निंदा की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। मामले को बढ़ते देख सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की ओर से जांच आदेश जारी किया गया।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


