जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। तीन दिन में शासन और जिलास्तर से हुए तबादलों से प्रशासनिक अमले में हलचल है। फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण (विप्रा) के उपाध्यक्ष पद पर पहली बार किसी पूर्णकालिक अधिकारी की नियुक्ति हुई है। एसएसपी की पत्नी एवं आगरा की अपर आयुक्त काे यहां भेजा गया है। 
विकास प्राधिकरण का गठन हुए तीन दशक बीत गए, लेकिन इसमें पूर्णकालिक अधिकारियों की नियुक्ति नहीं हुई। कई वर्षों तक उपाध्यक्ष पद डीएम के पास रहा। इसके बाद नगर आयुक्त को अतिरिक्त प्रभार दिया जाने लगा। इसको लेकर एफएम सिटी निवासी शुभम कौशिक ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके बाद नियुक्त विभाग ने पूर्णकालिक उपाध्यक्ष के पद पर