जागरण संवाददाता, रांची। एचईसी की बदहाल आर्थिक स्थिति को सुधारने और कंपनी की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के लिए एनसीएलटी द्वारा नियुक्त प्रशासक एस. गोपाल कृष्णन ने मोर्चा संभाल लिया है।
उन्होंने कंपनी के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर एचईसी की चल-अचल संपत्तियों, कुल देनदारियों, कर्मचारियों के बकाया वेतन, लंबित कार्यादेश, उत्पादन, स्टोर और अन्य वित्तीय गतिविधियों की विस्तृत जानकारी मांगी है।