विधि संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गाजियाबाद में लिव-इन रिलेशनशिप टूटने के बाद दर्ज दुष्कर्म के मामले में आरोपित की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। अदालत ने राज्य सरकार से चार सप्ताह में जवाब मांगा है। साथ ही शिकायतकर्ता को भी नोटिस जारी किया है।
यह आदेश न्यायमूर्ति अजय भनोट और न्यायमूर्ति दिवेश चंद्र सामंत की खंडपीठ ने दिया। मामला गाजियाबाद के क्रासिंग रिपब्लिक थाने में दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा है। आरोपित की ओर से अधिवक्ताओं ने दलील दी कि दोनों के बीच सहमति से संबंध बने थे और उसने शादी का कोई वादा नहीं किया था।